ब्रेकिंग पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी कार, तो फायरिंग कर भागे बदमाश | कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: सरकार ने वेतन और पेंशन को लेकर किया बड़ा ऐलान

हरिद्वार

पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी कार, तो फायरिंग कर भागे बदमाश
हरिद्वार / 2 hours, 18 minutes पहले / 08 अप्र 2026 / 2 बार देखा गया / 3 मिनट पढ़ने में

पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी कार, तो फायरिंग कर भागे बदमाश

हरियाणा के युवक ने उत्तराखंड पुलिस पर चेकिंग के दौरान फयरिंग कर दी। घटना ऋषिकेश की है।

हरियाणा के युवक ने उत्तराखंड पुलिस पर चेकिंग के दौरान फयरिंग कर दी। घटना ऋषिकेश की है। नियमित चेकिंग के दौरान युवक ने गोलियां चलाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में घुसकर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर काली मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया।

पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा कि मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

देहरादून पुलिस को 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत ऋषिकेश के जंगलात बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरियाणा के एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई और सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद हुई है।

चेकिंग देख भागने की कोशिश, फिर जंगल में फायरिंग

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य में चल रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत एसएसपी देहरादून के आदेश पर मंगलवार (7 अप्रैल) की रात ऋषिकेश पुलिस जंगलात बैरियर के पास सघन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार चालक घबरा गया और गाड़ी मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया और सरकारी वाहन से पीछा शुरू किया।

भागने के प्रयास में काली मंदिर के पास बदमाश की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पिलर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया बदमाश

पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी की और बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमरान (22), निवासी नूंह (मेवात), हरियाणा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में इमरान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने कुबूल किया कि करीब एक महीने पहले उसने अपने साथी के साथ मिलकर ऋषिकेश क्षेत्र से एक डंपर चोरी किया था, जिसे वे मेवात ले गए थे। मंगलवार रात वह फिर से नए वाहन की चोरी के लिए रेकी करने ऋषिकेश आया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में पुलिस टीम पर हमला (धारा 109/340 BNS) और अवैध हथियार रखने (3/25 आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उससे एक तमंचा (315 बोर), कारतूस, स्विफ्ट डिजायर कार (फर्जी नंबर प्लेट लगी) और कार की असली नंबर प्लेट बरामद की गई है।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अब इमरान के फरार साथी की तलाश और चोरी किए गए डंपर की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।

साझा करें