ब्रेकिंग कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: सरकार ने वेतन और पेंशन को लेकर किया बड़ा ऐलान

हरिद्वार

पहले लड़की का रोका रास्ता, फिर खुद को मार ली गोली
हरिद्वार / 18 hours, 6 minutes पहले / 03 अप्र 2026 / AnaadiTvHost / 5 बार देखा गया / 2 मिनट पढ़ने में

पहले लड़की का रोका रास्ता, फिर खुद को मार ली गोली

हरिद्वार में शुक्रवार को एक युवक ने पहले एक युवती को रास्ते में रोककर मारपीट की और कुछ देर बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार सुबह एक घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस के अनुसार, एक युवक ने पहले रास्ते में एक युवती के साथ मारपीट की और कुछ समय बाद उसका शव एक खाली प्लॉट में मिला। शुरुआती जांच में युवक द्वारा खुद को गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के जमालपुर खुर्द इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक युवती, जो उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली है और फिलहाल हरिद्वार में अपनी बहन के घर रह रही थी। काम पर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे चौराहे के पास रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने युवती के साथ मारपीट की। युवक के हाथ में हथियार होने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक वहां से चला गया।

कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि इंडियन गैस प्लांट के पास एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को युवक के पास एक पिस्टल, कारतूस, कुछ नकदी और पहचान से जुड़े दस्तावेज मिले। दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी के रूप में की गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। फुटेज में युवक को अकेले जाते हुए देखा गया है। एसपी सिटी अभय सिंह के अनुसार, प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस को यह भी संकेत मिले हैं कि युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और संभव है कि दोनों एक ही गांव से हों। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि युवक हरिद्वार कब आया था और वह यहां कहां ठहरा हुआ था।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और युवती के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

 
 

साझा करें

संबंधित लेख

कोई संबंधित लेख नहीं मिला।