उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के एक जवान की सिक्किम में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के एक जवान की सिक्किम में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। शहीद जवान की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। वे सिक्किम में तैनात थे और गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
सेना के अनुसार, 29 मार्च को सिक्किम में नियमित गश्त के समय यह हादसा हुआ। विकास कुमार 19 कुमाऊं रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वे पिथौरागढ़ जिले के गणकोट गांव के निवासी थे।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहले विमान से दिल्ली लाया जाएगा, इसके बाद सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ पहुंचाया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति और आठ महीने की एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार में पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और एक बड़ा भाई भी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में लोग घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
इस बीच गणकोट और सुगौली के ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मांग की कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर सड़क के बजाय विमान से सीधे पिथौरागढ़ लाया जाए, ताकि अंतिम दर्शन के लिए अधिक लोगों को अवसर मिल सके।
पूरे इलाके में शहीद जवान के बलिदान को लेकर गहरा दुख और सम्मान का भाव देखा जा रहा है।
पुलिस ने बिहार के कुख्यात ‘कल्लू गैंग’ से जुड़े एक लाख रुपये के इनामी अपराधी …
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब पानी पीना पहले से महंगा हो गया है।
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है।