उत्तराखंड

उत्तराखंड / 4 days पहले / 28 मा 2026 / 13 बार देखा गया / 1 मिनट पढ़ने में

आज मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, उत्तराखंड में रात को एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण

उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार यानी आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अर्थ ऑवर मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

दरअसल, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) नई दिल्ली द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए है। अभियान के अंतर्गत सभी से एक घंटे तक गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने का अनुरोध किया गया है।

साझा करें