उत्तराखंड

उत्तराखंड / 4 days, 22 hours पहले / 27 मा 2026 / 11 बार देखा गया / 1 मिनट पढ़ने में

सीएम धामी का फैसला; कैलाश चंद्र गहतोड़ी' के नाम से जाना जाएगा, टनकपुर स्टेडियम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी के सम्मान में यह निर्णय लेते हुए टनकपुर स्टेडियम का नाम बदलकर कैलाश चंद्र गहतोड़ी कर दिया है।

उत्तराखंड के टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम अब बदल दिया गया है। इसे पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के सम्मान में 'स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्टेडियम' नाम दिया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिया गया।

शासन से मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार शाम को स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार पर नया नाम दर्ज कर दिया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने भी इस बदलाव की पुष्टि की है।

कैलाश चंद्र गहतोड़ी का चंपावत क्षेत्र की राजनीति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने उपचुनाव के समय अपनी विधानसभा सीट छोड़कर मुख्यमंत्री के लिए रास्ता आसान किया था, जिसके बाद धामी चंपावत से विधायक बने।

स्थानीय स्तर पर गहतोड़ी को एक जनप्रिय नेता के रूप में जाना जाता था। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें उनके जनसेवा कार्यों के लिए सम्मान के साथ याद करते हैं।

साझा करें