उत्तराखंड

घर से काम पर जा रहा उत्तरकाशी का युवक 200 मीटर नीचे गिरा,कार बैक करते वक़्त हुआ हादसा
उत्तराखंड / 5 days पहले / 27 मा 2026 / 13 बार देखा गया / 1 मिनट पढ़ने में

घर से काम पर जा रहा उत्तरकाशी का युवक 200 मीटर नीचे गिरा,कार बैक करते वक़्त हुआ हादसा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ऑल्टो कार बैक करते समय बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पलट गई।हादसा दोपहर करीब 12 बजे उत्तरकाशी के तहसील पुरोला के अंतर्गत थाली नौगांव के पास हुआ। हमें स्थानीय लोगों से फोन से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत बचाव टीम भेजी गई।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ऑल्टो कार बैक करते समय बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आये ।

उत्तरकाशी पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 12 बजे उत्तरकाशी के तहसील पुरोला के अंतर्गत थाली नौगांव के पास हुआ। हमें स्थानीय लोगों से फोन से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत बचाव टीम भेजी गई।

टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान बिशनलाल (30) पुत्र सुंदरा, निवासी गढ़ खाटल, नौगांव (बड़कोट) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी आल्टो कार से पुरोला जा रहा था और पुरोला निवासी जगत चंद असवाल के बगीचे में काम करता था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पहले मामले में पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की जारी है।

 

साझा करें